हमारा प्रदेश

school-300x118

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं आगरा, अलीगढ, अयोध्या, बरेली, मेरठ, वाराणसी( बनारस), गोरखपुर, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, फ़ैज़ाबाद, कानपुर। इसके पड़ोसी राज्य हैं उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार। उत्तर प्रदेश की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।

सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर-प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना के मैदान हैं। करीब १६ करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश केवल भारत का अधिकतम जनसंख्या वाला प्रदेश ही नहीं बल्कि विश्व की सर्वाधिक आबादी वाली उप राष्ट्रीय इकाई है। विश्व में केवल पांच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त अमरीका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर-प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है।

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर मे स्थित है। यह राज्य उत्तर मे नेपाल, तिब्बत दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व मे बिहार से घिरा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल मे फैला हुआ है यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद मे है। झांसी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, आज़मगढ़, बरेली, मेरठ, मुज्ज़फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ, गोरखपुर, सहारनपुर, मथुरा, नॉएडा यहाँ के मुख्य शहर है।

इतिहास

राज्य- उत्तर प्रदेश सम्भागोँ की संख्या- 18 जिलोँ की संख्या- 72 तहसीलोँ की संख्या- 306 विश्वविद्यालयोँ की संख्या- 30 विधानमण्डल- द्विसदनात्मक विधान सभा सदस्योँ की संख्या- 403+1(एंग्लोइँडियन)=404 विधान परिषद सदस्योँ की संख्या- 99+1(एंग्लोइँडियन)=100 लोकसभा सदस्योँ की संख्या- 80 राज्यसभा सदस्योँ की संख्या- 31 उच्च न्यायालय- इलाहाबाद(खण्डपीठ- लखनऊ) भाषा- हिन्दी(उर्दू दूसरी राजभाषा) राजकीय पशु- बारहसिँगा राजकीय पक्षी- सारस या क्रौँच राजकीय पेड़- अशोक राजकीय पुष्प- ब्रम्ह कलश राजकीय चिन्ह- मछली एवँ तीर कमान स्थापना दिवस- 1 नवम्बर, 1956

 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें………………………..

About the Author